Special Olympics World Games

Special Olympics बौद्धिक विकलांगता से पीड़ित बच्चों और वयस्कों के लिए खेलों के साल भर चलने वाले प्रशिक्षण देता है और एथलेटिक प्रतियोगिताएं होस्ट करता है.प्रतिभागी खिलाड़ी अपने काम के ज़रिए शारीरिक फ़िटनेस विकसित करने, साहस प्रदर्शित करने और वैश्विक समुदाय के साथ उपहारों को साझा करने में हिस्सा लेने के अवसर तलाशते हैं.

संचालन का दायरा

Medium

क्षेत्र

लोगों से जुड़ी सेवाएं

उद्देश्य

अपनी वेबसाइट पर ट्रैफ़िक बढ़ाएं

अपनी वेबसाइटों की प्रभावशीलता मापें

जागरूकता बढ़ाएं

दर्शकों के साथ जुड़ें

सदस्यता बढ़ाएं

उत्पाद

Google Workspace for Nonprofits

Google Ad Grants

YouTube गैर-लाभकारी कार्यक्रम

फ़ोटो आभार

Special Olympics

वेबसाइट

https://www.specialolympics.org/

चुनौती

लॉस एंजिल्स में 2015 के विश्व खेलों में, 165 देशों के 6,500 खिलाड़ियों ने 25 अलग-अलग खेलों में भाग लिया और सच्चा साहस, खुशी और दृढ़ संकल्प प्रदर्शित किया.

इस बड़े इवेंट को लॉन्च करने के लिए, तुरंत 30,000 स्वयंसेवकों, 500,000 दर्शकों और लाखों डॉलर के दान की व्यवस्था करना ज़रूरी था.

कहानी

2015 World Games को सफल बनाने के लिए, Special Olympics ने Google Workspace की मदद से अपने वॉलंटियर के साथ मिलकर काम किया. उन्होंने दर्शकों को ऑनलाइन जोड़ने के लिए Ad Grants का इस्तेमाल किया और अपने टारगेट ऑडियंस को बेहतर तरीके से समझने के लिए Google Analytics का पूरा इस्तेमाल किया.

“जागरूकता के हमारे इस मिशन को स्वीकृति और समर्थन‍ मिला और ये शानदार कहानियां अधिक से अधिक लोगों के सामने आईं. Google की सहायता से हम यह जान सके कि हम किससे बात कर रहे हैं और साथ ही Google ने उन संदेशों को पूरे विश्व के दर्शकों तक भी पहुंचाया.”

पैट्रिक मॅकक्लेनाहान, अध्यक्ष और सीईओ, 2015 Special Olympics विश्व खेल

प्रभाव

उनके Ad Grants अभियान से उन्हें Special Olympics साइट के लिए 44% नए उपयोगकर्ता मिले और कुल सब्सक्राइबर साइन अप में से आधे नए सब्सक्राइबर साइन अप इस अभियान से मिले.

Google Analytics ने उन्हें साइट के समस्त व्यवहार की एक स्पष्ट जानकारी भी दी और उन्हें शामिल हो रहे नए सदस्यों की संख्या और उनके स्रोत मापने की सुविधा दी.

इसके अलावा, लॉस एंजिल्स में YouTube स्पेस के एक्सेस ने बेहद कम बजट में प्रभावशाली वीडियो सामग्री बनाने में उनकी सहायता की, जिसने उनके उद्देश्य के लिए जागरूकता में और भी अधिक बढ़ोतरी की.

जानें कि बदलाव लाने के लिए दूसरे संगठन किस तरह से 'Google गैर-लाभकारी संस्थाओं के लिए' का इस्तेमाल करते हैं.